सरायकेला: मेडीट्रिना अस्पताल के आईसीयू में लगी आग

News11 Bharat

मेडीट्रिना अस्पताल के आईसीयू में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गयी.

न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
आदित्यपुर थाना अंतर्गत मेडीट्रिना अस्पताल के आईसीयू में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गयी. आग लगते ही अस्पताल में चरों ओर अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी पहुंची है. हालांकि आग कैसे लगी इस संबंध में फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

खबर अपडेट हो रही है ....