न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अपर बाजार में लगातार हो रही जल-जमाव की समस्या को लेकर FJCCI के मेंबर नगर निगम पहुंचे. उन्होंने रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर से मुलाकात की. उन्होंने व्यापारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया. वहीं, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और स्थायी समाधान की मांग की गयी है. बारिश के दौरान कारोबार पर पड़ रहे असर का मुद्दा भी उठाया. नगर निगम ने समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.