न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने आज शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
इस अवसर पर कई पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे. सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया. प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया.
इसे भी पढ़ें: पाकुड़ में डीसी मेघा भारद्वाज ने किया ध्वजारोहण, कहा- लोगों को जागरूक होने की जरूरत