न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट के परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद अब सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. जारी आदेश के मुताबिक 21 परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है.. वहीं 23 अन्य परीक्षाओं में जांच के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा वर्ष 2013 से अब तक हुई सभी संबंधित परीक्षाओं की भी जांच कराने का फैसला लिया गया है.
TDPL द्वारा आयोजित परीक्षा रद्द
झारखंड सरकार की कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किया जाता है. साथ ही दूसरी परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की जांच के लिए भी आदेश जारी किया गया है. सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि पूरे मामले की सुनवाई जल्द पूरी कराने के लिए हाई कोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का किया जाएगा.
सरकार द्वारा जारी आदेश में अलग-अलग वर्षों में हुई कई भर्तियों का जिक्र किया गया है. इनमें सिविल सर्विस परीक्षा, सिविल जज, फूड सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट इंजीनियर, डेंटल डॉक्टर और कृषि विभाग से जुड़ी नियुक्तियां शामिल हैं. बता दें कि जांच का दायरा केवल हाल की परीक्षाओं तक सीमित नहीं रखा गया है. झारखण्ड सरकार ने 2013 से 2022 के बीच हुई कई पुरानी भर्तियों को भी जांच के दायरे में शामिल किया है.
ये परीक्षाएं हुई रद्द
1 विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती (वि. संख्या 09/2025)
2 सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती, बैकलॉग (वि. संख्या 10/2025)
3 सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती, नियमित (वि. संख्या 11/2025)
4 ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती (वि. संख्या 12/2025)
5 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती, बैकलॉग (वि. संख्या 02/2026)
6 पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर भर्ती, बैकलॉग (वि. संख्या 03/2026)
7. पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर भर्ती, नियमित (वि. संख्या 04/2026)
8 मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिस्ट विभाग के सहायक प्रोफेसर (वि. संख्या 07/2026)
9 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (वि. संख्या 22/2023)
10 सहायक वन संरक्षक भर्ती (वि. संख्या 03/2024)
11 वन क्षेत्र पदाधिकारी भर्ती (वि. संख्या 04/2024)
12 सहायक लोक अभियोजक भर्ती, बैकलॉग लॉग (वि. संख्या 05/2025)
13 सहायक लोक अभियोजक भर्ती, नियमित (वि. संख्या 06/2025)
14 झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, बैकलॉग-2023 (वि. संख्या 06/2026)
15 झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (वि. संख्या 01/2026)
16 झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, बैकलॉग-2025 (वि. संख्या 05/2026)
17 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) भर्ती (वि. संख्या 18/2023)
18 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भर्ती (वि. संख्या 21/2023)
19 संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 (वि. संख्या 01/2024)
20 छठी सीमित उप समाहर्ता भर्ती परीक्षा (वि. संख्या 11/2018)
21 झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या 08/2025)
22 संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा (वि. संख्या 10/2023)
इन परीक्षाओं की होगी सीआईडी जांच
1. 5वीं संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा विज्ञापन 06/2013
2. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 10/2015
3. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विशेष भर्ती परीक्षा विज्ञापन 11/2015
4. मृदा संरक्षण पदाधिकारी भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 12/2015
5. सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा - विज्ञापन संख्या 03/2015
6. सहायक निदेशक कृषि/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष (बैकलॉग) भर्ती परीक्षा - विज्ञापन संख्या 04/2015
7. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2016
8. दंत चिकित्सक (बेसिक कैडर) भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 02/2016
9. संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा (बैकलॉग) विज्ञापन संख्या 27/2017
10. वाणिज्यिक कर (सीमित) परीक्षा विज्ञापन संख्या 10/2010
11. संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2016 - विज्ञापन संख्या 23/2016
12. निदेशालय भू-विज्ञान के अंतर्गत भू-वैज्ञानिक एवं रसायनज्ञ भर्ती (नियमित) - विज्ञापन संख्या 01/2017 एवं 02/2017
13. सहायक लोक अभियोजक भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 03/2018 14. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियमित भर्ती परीक्षा-विज्ञापन 12/2018
15. संयुक्त सहायक अभियंता भर्ती (नियमित) - विज्ञापन संख्या 05/2019
16. संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2021 - विज्ञापन 01/2021
17. डेंटल डॉक्टर भर्ती (नियमित) - विज्ञापन संख्या 01/2022
18. फ़ूड एनालिस्ट की भर्ती, विज्ञापन संख्या-05/2024
19. उप निदेशक, अभियोजन की भर्ती - विज्ञापन संख्या-03/2025
20. प्रोजेक्ट मैनेजर और समकक्ष पद पर भर्ती, विज्ञापन संख्या-04/2025
21. इंस्पेक्टर ऑफ़ फैक्ट्रीज़ की भर्ती - विज्ञापन संख्या-01/2025
22. बॉयलर इंस्पेक्टर की भर्ती - विज्ञापन संख्या-02/2025
23. निदेशक की भर्ती विज्ञापन संख्या-07/2025
देखें पूरी लिस्ट







