ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: बोकारो जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आए दिन गाय चोरी की सूचना सामने आ रही है. इसी क्रम में चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीतानाला गांव से भी गाय चोरी की सूचना मिली है. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है. इस संबंध में अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग अपने पशुओं को रात के समय खुले में या सड़क पर आवारा न छोड़ें तथा शाम होते ही अपने-अपने जानवरों को सुरक्षित घर में लाकर रखें. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. इसके अलावा किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर भी पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. अमलाबाद ओपी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर सभी लोग विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें.
यह भी पढ़ें: लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में झामुमो का आंदोलन तेज, खनिज अधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा अभियान