आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: प्राकृतिक सुंदरता से भरे सिमडेगा जिला अब देश के साथ विदेशी सैलानियों को भी अपने तरफ आकर्षित करने लगा है. सिमडेगा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में विदेशी सैलानियों का आगमन हुआ. विदेशी सैलानियों ने दनगद्दी पर्यटन स्थल और आसपास के मनमोहक आकर्षक दृश्य को देखकर रोमांचित हुए. साथ ही नदी के कम गहरे पानी मे घुसकर जलक्रीड़ा का आनंद लिया. वहाँ फोटोग्राफ एवं सेल्फी भी लिया. उन लोगों ने दनगद्दी की सुंदरता देखते के साथ कहा दनगद्दी इज ए वेरी ब्यूटीफुल प्लेस, द रिवर हिअर एंड द सराउंडिंग माउंटेंस लुक वेरी ब्यूटीफुल. विदेशी सैलानियों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा और सहयोग दिया गया.
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सिमडेगा जिला के पर्यटन विकास के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयत्नशील है. जिससे खेल की नगरी सिमडेगा आने वाले समय में पर्यटन हब के रूप में भी अपनी छवि निखार सके.
यह भी पढ़ें: चाईबासा में इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग: नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर तीन राज्यों में संयुक्त कार्रवाई पर सहमति