न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिम्स 2 विवाद मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि 10 दिन के भीतर लाखों आदिवासी सड़क पर उतरेंगे. सरकार को जनांदोलन का सामना करना पड़ेगा. राज्य भर से आदिवासी समाज का ऐसा जुटान होगा, कोई सोचा नहीं होगा. चंपाई सोरेन ने कहा कि जो जवान सुरक्षा में वहां तैनात हैं, वो भी किसी आदिवासी, मजदूर, किसान का बेटा होगा. गांव-गांव में डुगडुगी बजेगा. एक-एक मुट्ठी चावल और 10 रुपए इकट्ठा कर संदेश दिया जाएगा.