झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बेंगाबाद पहुंचे, स्व. सच्चिदानंद सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

Vaibhaw Vikram

गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित चकरदाहा गांव पहुंचे. यहां वे बिहार के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रहे स्वर्गीय सच्चिद

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित चकरदाहा गांव पहुंचे. यहां वे बिहार के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रहे स्वर्गीय सच्चिदानंद सिन्हा के 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भोज में शामिल हुए. 

मरांडी ने स्व. सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद सिन्हा एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे जिन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी. उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. कानून प्रशासन का मजाक बनकर रह गया है. पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है और सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है. मौके पर मुख्य रूप से भूतपूर्व मुखिया रहे अच्युतानंद सिन्हा, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, दिवाकर पाठक, गौतम कुमार, सुजीत सिंहा, अजीत सिंहा, श्रेयांश सिन्हा, पिंटू सिंहा, रतन वर्मा, चौवा रजक समेत कई स्थानीय व ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 12वीं वेतन समझौते को लेकर CCL कोलियरी कर्मचारी संघ ने की मीटिंग, मौके पर रहे मौजूद