न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में सीआईडी की जांच लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी एल. खियांगते से आज सीआईडी ने पूछताछ कर रही है. समन जारी होने के बाद एल. खियांग्ते सीआईडी मुख्यालय पहुंचे, जहां कई घंटों तक उनसे पूछताछ जारी रही.
14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते को पूछताछ के लिए तलब किया था. समन मिलने के बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एल. खियांगते सीआईडी कार्यालय पहुंचे. खास बात यह रही कि वह अपने निजी वाहन से नहीं, बल्कि प्राइवेट कार से सीआईडी मुख्यालय पहुंचे. सीआईडी कार्यालय पहुंचते ही मीडिया ने एल. खियांग्ते से सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और सीधे कार्यालय के अंदर चले गए. सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी की टीम उनसे 14वीं जेपीएससी परीक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर लगातार पूछताछ कर रही है. कई घंटों तक चली पूछताछ के दौरान जांच अधिकारी दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनसे सवाल कर रहे हैं. इस मामले में कई लोगों से पूछताछ और छापेमारी की कार्रवाई भी की जा चुकी है. अब पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ को जांच का अहम चरण माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कानून-व्यवस्था पर बरसे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पुलिस व्यवस्था और सरकार पर साधा निशाना