न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से आज भी तकरीबन 7 घंटे पूछताछ चली. पूछताछ के बाद एल ख्यांगते अपने आवास के लिए रवाना हुए. पूर्व अध्यक्ष से सीआईडी की पूछताछ जारी रहेगी. पूछताछ के लिए 31 जुलाई के लिए सीआईडी ने समन जारी किया है. एक बार फिर 31 जुलाई को सीआईडी के सवालों से जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन का सामना होगा. JPSC अनियमितता मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है. परीक्षा में शामिल तमाम अभ्यर्थियों से सीआईडी द्वारा ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी मांगी गई है. उधर आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जारी है. पूछताछ की अवधि को एक्सटेंशन मिला है. ऐसे में अगले 2 दिनों तक आरोपियों से पूछताछ जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें- धनबाद में ED का बड़ा एक्शन: 160 करोड़ रूपए के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज, 1.02 करोड़ रूपए नकद जब्त