लगातार दूसरे दिन CID कार्यालय पहुंचे JPSC पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते, कल 8 घंटे हुई थी पूछताछ

News11 Bharat

जेपीएससी पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते आज लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचे हैं.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड की चर्चित 14वीं जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच लगातार तेज होती जा रही है. पूर्व जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांगते आज लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय पहुंचे. इससे पहले मंगलवार को उनसे 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. अब जांच एजेंसी उनके कार्यकाल से जुड़े कई अहम पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

बुधवार को पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल. ख्यांगते एक बार फिर सीआईडी मुख्यालय पहुंचे, जहां जांच अधिकारी उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रहे हैं.14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान सीआईडी पहले ही उनके आवास पर छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त कर चुकी है. जांच के दौरान सीआईडी ने एल. ख्यांगते का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है. एजेंसी उनके जेपीएससी अध्यक्ष रहने के दौरान की गई विदेश यात्राओं का पूरा ब्योरा खंगाल रही है. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन विदेश यात्राओं का परीक्षा प्रक्रिया या मामले से जुड़े अन्य लोगों से कोई संबंध था या नहीं. 

इसे भी पढ़ें: कौन है 1 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा? दिल्ली में नौकरी करती है बेटी, भाई है पारा शिक्षक; जानिए नक्सली की पूरी कहानी