न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़े मामले में जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA व्रज कुमार राम को कोर्ट लाया गया. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा. जेपीएससी फर्जीवाड़े मामले में मामले में उन्हें सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. अजिता भट्टाचार्य जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं. 10 अगस्त को अजिता भट्टाचार्य सीआईडी के सवालों का सामना कर चुकी हैं. अजिता भट्टाचार्य से पूछताछ सीआईडी कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास, मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का निर्देश