CID मुख्यालय पहुंचे JPSC पूर्व सदस्य जमाल अहमद, पूछताछ शुरू

Dipali Kumari

14 वीं JPSC रिजल्ट के गड़बड़ी मामले में सीआईडी जमाल अहमद से पूछताछ कर रही है. 

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क:
 JPSC के पूर्व सदस्य जमाल अहमद CID मुख्यालय पहुंचे हैं. जमाल अहमद को CID ने पूछताछ के लिए समन भेजा था. 14 वीं JPSC रिजल्ट के गड़बड़ी मामले में सीआईडी उनसे पूछताछ कर रही है. 

जानकारी के अनुसार अभय तिवारी के बयान के आधार पर सत्यापन को लेकर जमाल अहमद से पूछताछ हो रही है. मामले में अबतक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में 10 अगस्त को ही JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी हुई थी. अभी कई लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद सदर अस्पताल में नक्सली मिशिर बेसरा और उसके साथियों का हुआ स्वास्थ्य जांच