बड़ा कोयता में DMFT मद से PCC सड़क निर्माण का शिलान्यास, विधायक निरल पूर्ति बोले- 'ग्रामीण विकास सरकार...' 

Vaibhaw Vikram

मझगांव विधानसभा क्षेत्र के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत पुरनियाँ पंचायत के ग्राम बड़ा कोयता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को मझगांव व

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
मझगांव विधानसभा क्षेत्र के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत पुरनियाँ पंचायत के ग्राम बड़ा कोयता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को मझगांव विधानसभा क्षेत्र के  विधायक निरल पूर्ति ने किया. यह सड़क जायरा स्थल से चिरची सीमा तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. 

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से बड़ा कोयता एवं आसपास के गांवों के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को विशेष लाभ होगा.विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है. 

उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया. ग्रामीणों ने इस सड़क की मांग पूरी होने पर विधायक एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर कसमार में नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया, रिम्स में मौत