चंदवा के कांतीझरना शिव मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Pramod Kumar,News11 Bharat,

समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क:  प्रखंड के लाधुप पंचायत अंतर्गत आरा गांव स्थित प्रसिद्ध कांतीझरना शिव मंदिर में 15 से 18 जून तक आयोजित चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा कार्यक्रम का गुरुवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को जलयात्रा एवं जलाधिवास, 16 जून को पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश, 17 जून को देवी पूजन, वेद प्राण प्रतिष्ठा तथा रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. वहीं 18 जून को पूर्णाहुति, हवन और महाप्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष आनंद तुरी, कृष्णा मुंडा, बालेश्वर उरांव, उमेश तुरी, मनोज कुमार मुंडा, विरेंद्र मुंडा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्थानीय मुखिया बिफई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य बुधन गंझू, समाजसेवी वशिष्ठ मिश्रा एवं लोकेश पाठक समेत ग्रामीणों ने भी आयोजन में सहयोग किया.

समिति के सदस्यों ने बताया कि कांतीझरना शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और प्रत्येक वर्ष यहां धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई.

यह भी पढ़ें: चंदवा में रेशमी मेटालिक्स में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन तेज, सभी कार्य बंद कराने की चेतावनी