गांडेय अंचल को मिले नए पुलिस इंस्पेक्टर, कमलेश पासवान ने संभाला पदभार

Pramod Kumar,News11 Bharat,

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल में सोमवार को कमलेश पासवान ने नए पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में अपना योगदान दिया. उनके आगमन पर गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान तथा ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने तीनों थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को टीम वर्क के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया.

नए पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा की गई.

बताया गया कि कमलेश पासवान इससे पूर्व गिरिडीह मुफस्सिल थाना एवं बेंगाबाद थाना में पदस्थापित रह चुके हैं. वे पुलिस केंद्र गिरिडीह से स्थानांतरित होकर गांडेय में पदभार ग्रहण करने पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में झामुमो ने लगाया प्याऊ, राहगीरों को उपलब्ध कराया स्वच्छ पेयजल