गांडेय में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीएलओ को दिए गए अहम निर्देश

Vaibhaw Vikram

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को गिरिडीह के राम निवास यादव के निर्देश पर प्रखंड स्तर के सभी बीएलओ एवं बीएलओ-2 के लिए तीन दिवसीय मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यह प्रशिक्षण लगातार तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के प्रथम दिन बूथ संख्या 241 से 300, दूसरे दिन 301 से 360 तथा तीसरे दिन 361 से 406 तक के बीएलओ और बीएलओ-2 को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रशिक्षण के पहले दिन गांडेय अंचल अधिकारी मो. हुसैन और प्रखंड विकास पदाधिकारी निशार अंजुम ने उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करना अनिवार्य है. एक ही मतदाता का नाम दो अलग-अलग मतदान केंद्रों या बूथों की मतदाता सूची में दर्ज नहीं होना चाहिए.

अधिकारियों ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें. सत्यापन के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज पाया जाता है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे तत्काल हटाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना चुनाव प्रक्रिया की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में वीर शहीद गणेश हांसदा का मनाया गया 6वां शहादत दिवस, सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि