भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में मोबाइल चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर गांडेय पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार मोहनडीह गांव निवासी मुरली राना अपने नये घर में सोये हुए थे. इसी दौरान उनके पास रखा मोबाइल लेकर एक युवक के भागने की बात साम्मने आई.
जानकारी के अनुसार घटना के दौरान युवक की चप्पल मौके पर छूट गयी थी. बाद में चप्पल लेने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पूछताछ की. इस दौरान उसके पास से मोबाइल मिलने की भी बात सामने आयी. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने मोबाइल चोरी किया था या मामला कुछ और है.
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की वर्चुअल बातचीत पर BJP का तंज, कहा- 'हबीबी राहुल, तुम कब आओगे?'