बोकारो थर्मल कोनार नदी तट में किया गया गंगा दशहरा दामोदर महोत्सव का आयोजन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल कोनार नदी तट पर सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर देवनद दामोदर महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान पंडित विश्वनाथ पाठक एवं दीपक मिश्रा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी की पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती कर दीप प्रवाहित किए तथा नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में दामोदर बचाओ आंदोलन से जुड़े लोग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. 

कार्यक्रम में दामोदर बचाओ आंदोलन के मुख्य रूप से उपस्थित सह संयोजक श्रवण सिंह, सुरज नायक, गौतम राम ने कहा कि दामोदर नदी झारखंड की जीवनदायिनी नदियों में से एक है, जिसे “देवनद” के नाम से भी जाना जाता है. नदी संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया.

 उन्होंने कहा कि दामोदर नदी केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि क्षेत्र की संस्कृति और सभ्यता की पहचान भी है. इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धर्म की जयकारो  और दीपदान से पूरा दामोदर तट भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा. वीरेंद्र चौहान, विकास चौहान, गौरी यादव, मनोज ठाकुर, मनोज यादव, छोटन यादव, आकाश नायक, मनिष कुमार, पितांबर विश्वकर्मा,अमित नायक मुकेश नायक सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय अंचल को मिले नए पुलिस इंस्पेक्टर, कमलेश पासवान ने संभाला पदभार