जेल से रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को जेल से रंगदारी मांगने के एक मामले में हाई कोर्ट से राहत मिली है. यह मामला चंदवा थाना कांड संख्या 50/2026 से जुड़ा हुआ है, जिसमें अमन श्रीवास्तव पर जेल में रहते हुए फोन के जरिए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था. मामले की सुनवाई न्यायाधीश रोगोंन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में हुई. सुनवाई के दौरान अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि जेल में रहते हुए फोन पर बातचीत करना संभव नहीं है. बचाव पक्ष ने आरोपों को तथ्यों से परे बताते हुए मामले में राहत देने की मांग की. वहीं, राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता वीएस सहाय ने अदालत में अपना पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अमन श्रीवास्तव को जमानत दे दी.

यह भी पढ़ें- बोकारो में ACB की बड़ी कार्रवाई, बालीडीह थाना का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार