गढ़वा समाहरणालय में दिशा बैठक, सांसद ने खराब योजनाओं और ठेकेदारों पर कार्रवाई के दिए आदेश

Vaibhaw Vikram

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा मे पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में गढ़वा जिला समाहरणालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, एनएच और पीएचडीई पर जताई नाराजगी.पलामू सांसद ने दिशा की बैठक मे आज मूड मे दिखे. उन्होंने सीधे तौर पर यह आरोप लगा दिया की पीएचडीई विभाग के योजनाओं मे ठेकेदार अधिक राशि की निकासी कर काम को छोड़ फरार हो गए है वैसे ठेकेदारों एवं एजेंसियो को चिन्हित कर डीसी को निर्देशित किया की इस मामले मे कठोर से कठोर कार्यवाई की जाए. 

वहीं किसी भी योजनाओं के शिलान्यास मे जनप्रतिनिधियों को बुलाने का भी निर्देश दिया ताकि समन्वय बनी रहे. वंही उन्होंने इस बैठक में विशेषकर केंद्र प्रायोजित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं का विस्तृत समीक्षा की गयी.बैठक मे नगर उंटारी -गरबांध -रोहानियां पथ की ख़राब गुणवत्ता की बात प्रतिनिधियों के द्वारा उठाई गई जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद ने गुणवता की जांच के लिए एक जाँच कमिटी गठित करने की बात कही.वहीं NHAI द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से टोल प्लाजा के नजदीक बसे ग्रामीणों से बार बार अवगमन पे पैसे वसूलने के बात पर सांसद ने कहा कि टोल प्लाजा के नजदीक बसे गांव के लोगों की बैठक बुलाकर और व्यापक प्रचार -प्रसार के माध्यम से NHAI के पदाधिकारी एवं कर्मी ग्रामीणों को पास निर्गत करने का कार्य करें  क्योंकि जानकारी के अभाव में ग्रामीणों को बार-बार टैक्स चुकाना पड़ता है जिससे उनकी आर्थिक हानि होती है. 

वहीं सांसद  ने NH के पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि NH पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए ताकि आपराधिक मामलों एवं सड़क दुर्घटना की समुचित निगरानी की जा सके. सांसद ने कहा की दिशा की बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग का प्रावधान भी किया जाए ताकि पिछली बैठक की विचारों, आदेशों, अनुपालनों एवं समीक्षाओं का सुरक्षित डाटा  संकलन रहे. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समीक्षा के दौरान सांसद ने सम्बंधित पदाधिकारियों को जिले के अंदर खराब हुई सभी चापाकल को यथा शीघ्र मरम्मती कराए जाने का निदेश दिया. 

मेराल प्रमुख ने सदर अस्पताल गढ़वा की बदहाली की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि विगत दिनों रात्रि मे सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल किसी युवक को भर्ती कराये जाने के बाद भी घंटो तक कोई कर्मी उसे देखने तक नहीं आया जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद  ने संबधित कर्मियों पर तत्काल करवाई करने का आदेश दिया.वहीं रमना प्रमुख ने सदर अस्पताल मे डायलेसिस करवाने आये मरीजों से कर्मियों द्वारा पैसे लेने की बात कही गई जिस पर सांसद ने सम्बंधित लोगों पर करवाई करने का आदेश दिया और कहा कि इस प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती.इस प्रकार से विभागवार कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक और गहन समीक्षा की गई.

उक्त बैठक में गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर विधायक अनन्त प्रताप देव, उपायुक्त  पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, वन प्रमंडल पदाधिकारी  इब्राहिम सहित जिले के सभी पदाधिकारीगण, समिति के सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख एवं ऑनलाइन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दुमका में योग शिक्षक चयन के लिए साक्षात्कार संपन्न, 170 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा