गढ़वा में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो मौतों से हड़कंप, नवविवाहिता और 6 वर्षीय बच्ची की गई जान

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
झारखंड के गढ़वा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. कांडी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद दो दिनों के भीतर एक नवविवाहिता और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. लगातार हुई इन दो मौतों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजनों में आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार, पहली घटना कांडी थाना क्षेत्र के अधौरा गांव की है, जहां 18 वर्षीय पूनम कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पूनम की हाल ही में शादी हुई थी और तबीयत बिगड़ने पर उसे एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया था. इलाज के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: परिसीमन पर राजनीति से सामाजिक सौहार्द को खतरा, झारखंडवासियों से एकजुट रहने की अपील