NEET पेपर लीक के खिलाफ रांची की सड़कों पर उतरा Gen-Z, बड़ी संख्या में जुटे युवा 

News11 Bharat

NEET पेपर लीकं के खिलाफ आज रांची की सड़कों पर युवकों का प्रदर्शन देखने को मिला.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज शनिवार को NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ Gen-Z सड़क पर उतरे. इस प्रोटेस्ट में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी. सभी युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर कोतवाली थाना की पुलिस और कोतवाली ASP भी मौजूद हैं. 

उल्लेखनीय है कि इस वक्त NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देशभर में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: रांची: खोरहाटोली में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, झाड़-फूंक से करोड़पति बनने का झांसा देता था मृतक