घाघरा: खेत में युवक को सांप ने डसा, अस्पताल में चल रहा इलाज 

News11 Bharat

आज शनिवार सुबह खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/ डेस्क:
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चढ़या गांव में आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाघरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

इस संबंध मिली जानकारी के, चढ़या गांव निवासी बसंत कुमार साहू शनिवार सुबह अपने खेत में काम करने गए थे. खेत में झाड़ियों की सफाई करने के दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया. सांप के डसते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया. 

पीड़ित बसंत कुमार साहू ने बताया कि वह खेत में झाड़ियां हटा रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे सांप ने उनके पैर में काट लिया. चिकित्सकों ने समय पर उपचार शुरू कर दिया है और फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़ें: घाघरा: आरंगी डूलकी नदी मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो की टक्कर से युवक की मौत