घाघरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

News11 Bharat

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत
घाघरा/डेस्क:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा घाघरा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया.मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है. साथ ही उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक, मंडल महामंत्री अमित कुमार ठाकुर, संजय सिंह, संतोष पासवान, बिंदु ठाकुर, राधा प्रसाद साहू, अमन ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.