पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: घाघरा चांदनी चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव को लेकर आज गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा और भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की. धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.
इधर मंदिर परिसर में मेला भी लगा हुआ है, जहां तरह-तरह के खिलौने और मिठाइयों की दुकानें सजी है. कुछ ही देर में आज भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महाप्रभु मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. इस ऐतिहासिक रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. रथ मेले के पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: 70 हजार रुपये की अवैध वसूली मामले में लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव सस्पेंड