न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: अभी की बड़ी खबर गिरीडीह के गांडेय प्रखंड से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गांडेय प्रखंड अंतर्गत जोगनियां टांड गांव में जमीन विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.