अलग-अलग मामलों में लापरवाही पर एसपी सख्त, तीन थाना प्रभारियों को जारी किया शोकॉज

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
जिले में विभिन्न मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तीन थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण (शोकॉज) मांगा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.

शोकॉज जारी किए गए थाना प्रभारियों में जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, सरिया थाना प्रभारी पिकू कुमार और तिसरी थाना प्रभारी शंभूनाथ ईश्वर शामिल हैं. बताया गया है कि अलग-अलग मामलों की समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही और अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई. एसपी डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी थाना प्रभारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और जवाबदेही के साथ करें. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में सर्पदंश की अलग अलग घटनाओं में सीआरपीएफ जवान समेत तीन घायल, इलाके में हड़कंप