गोमो: साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी ने OTP और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के बताए उपाय

Dipali Kumari

लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई.

सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत 
गोमो/डेस्क:
गोमो के सुभाष नगर में “साइबर अपराध से सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो ने की. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों और साइबर अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई.

थाना प्रभारी ने लोगों को बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए. साथ ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन लेन-देन करने से भी बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: कोयला कारोबारी दीपक शर्मा को लगी गोली, अशर्फी अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर