राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 'हूल दिवस' पर लोक भवन में हूल क्रांति के अमर महानायकों सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

Pramod Kumar

हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय - राज्यपाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवारको 'हूल दिवस' के अवसर पर लोक भवन, रांची में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

 राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है. सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने अन्याय, शोषण एवं औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया. उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

यह भी पढ़ें: हूल दिवस पर वीर शहीदों को बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम स्थल पहुंच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि