संत माईकल स्कूल मुरी में मनाया गया ग्रीन डे, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Ark Sahuliyar

संत माईकल स्कूल, मुरी में ग्रीन डे अपार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर वर्ग नर्सरी से वर्ग यू.के.जी. के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

न्यूज़11 भारत 
सिल्ली/डेस्क:
संत माईकल स्कूल, मुरी में ग्रीन डे अपार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर वर्ग नर्सरी से वर्ग यू.के.जी. के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में बच्चे हरे रंग के परिधान में आए. बच्चे आम, पेड़, अंगूर, हरा मकई, भिंडी, मिर्च, पालक, कद्दू, पपीता, अमरूद आदि परिधान में आए. हरा रंग जो समृद्धि और उर्वरता का प्रतिनिधत्व करता है. इसी विचार के साथ बच्चे जिस परिधान में आए थे उसके बारे में बताए. 

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रीना साहू ने किया. उन्होंने बच्चो को हरियाली के फायदे के बारे में जागरूक किया एवं बच्चे को हरा फल, सब्जियां खाने के फायदे के बारे में भी बताएं. इस मौके पर उपस्थित स्कूल के निर्देशक डॉ राकेश कुमार ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नही है ऐसे में बेहद जरूरी है की हम पेड़ पौधों, जंगलों, नदियों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझकर उसकी रक्षा करे.

स्कूल के प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने बच्चो से कहा कि हमे ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी का प्रयोग करना चाहिए. हरा सब्जी खाने से हम तंदुरुस्त रहते हैं आंखों की रौशनी बढ़ती है उन्होंने बच्चो को उनकी सुंदर प्रस्तुति के लिए उनको बधाई भी दिए एवम् उनका हौसला बढ़ाया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं निक्की कुमारी, उत्पल कुमार, दीपिका कुमारी, प्रतिमा कुमारी, डॉली महतो , संजुक्ता सिंह देव, तमाम अभिभावक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.