धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
निरसा/डेस्क: श्रावण मास में भक्ति का रंग चढ़ते ही चिरकुंडा कावरियां संघ का जत्था आज शुक्रवार सुबह चिरकुंडा 3 नम्बर चढ़ाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में कुल 111 कावरियां शामिल हैं. जत्थे का नेतृत्व समाजसेवी सह उद्योगपति अजय सिंह कर रहे हैं. संघ के मनोज सिंह ने बताया कि चिरकुंडा कावरियां संघ द्वारा पिछले 19 वर्षों से लगातार कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार देश के विभिन्न राज्यों से आए भोले भक्त भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं.
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी कावरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे. इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे. तत्पश्चात बाबा बासुकिनाथ, दुमका में भी जलार्पण कर वापस चिरकुंडा लौटेंगे. प्रस्थान के समय पूरा माहौल "बोल बम" के जयकारों से गूंज उठा. सभी कावरिया भगवा वस्त्र में झूमते, नाचते और गाते हुए रवाना हुए.
इसे भी पढ़ें: सियालजोरी धरना केस: धनबाद कोर्ट में पेश हुए विधायक जयराम महतो; JPSC आंदोलन पर कह दी बड़ी बात