गुमला: संत पात्रिक उच्च विद्यालय के हॉस्टल से छुट्टी लेकर निकला छात्र 10 दिनों से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

News11 Bharat,Pramod Kumar,

हॉस्टल प्रबंधन को चेचक होने की बात कहते हुए घर जाने का आवेदन दिया था

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: गुमला के प्रसिद्ध संत पात्रिक उच्च विद्यालय का 18 वर्षीय छात्र अर्पित सुरीन पिछले कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. परिजनों की शिकायत के बाद गुमला सदर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अर्पित सुरीन (पिता- अलकसियुस सुरीन, उम्र लगभग 18 वर्ष) मूल रूप से बसिया प्रखंड के लसिया किनीरकेला गांव का रहने वाला है. वह गुमला स्थित संत पात्रिक उच्च विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

गत 7 अगस्त 2026 को अर्पित ने हॉस्टल प्रबंधन को चेचक  होने की बात कहते हुए घर जाने का आवेदन दिया था. छुट्टी की अर्जी मंजूर होने के बाद वह हॉस्टल से निकला, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अपने गांव लसिया किनीरकेला नहीं पहुंचा.
 परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, खोजबीन जारी 
जब कई दिनों तक अर्पित घर नहीं पहुंचा, तो परिजन काफी चिंतित हो गए. उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, गांव-घर और अर्पित के स्कूली दोस्तों से संपर्क कर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.
थक-हारकर परिजनों ने गुमला सदर थाना पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया है और पुलिस से अर्पित को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूँढ निकालने की गुहार लगाई है

यह भी पढ़ें:  सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल बुण्डू में 'राखी बनाओ प्रतियोगिता' का भव्य आयोजन