Hazaribagh Land Scam: जब्त iPhone लौटाने की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे विनय सिंह, 7 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Vaibhaw Vikram

हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में नेक्सजेन महिंद्रा के मालिक विनय सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा जब्त किए गए अपने iPhone को वापस करने की मांग करते हुए क्र

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग लैंड स्कैम मामले में नेक्सजेन महिंद्रा के मालिक विनय सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा जब्त किए गए अपने iPhone को वापस करने की मांग करते हुए क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन (CrMP) दायर की है. मामले की सुनवाई न्यायाधीश राजेश शंकर की बेंच में हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की अगली तारीख 7 अगस्त निर्धारित की. इससे पहले हाईकोर्ट ने विनय सिंह के मोबाइल नंबर को दोबारा एक्टिवेट करने का निर्देश दिया था.

यह मामला हजारीबाग में सरकारी और वन भूमि से जुड़े कथित घोटाले का है, जिसमें 28 डिसमिल जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का आरोप है. इस मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे भी सह-आरोपी हैं. विनय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत ACB हजारीबाग थाना में केस संख्या 11/2025 दर्ज है. इसके अलावा रांची ACB और जगन्नाथपुर थाना में दर्ज केस संख्या 20/2025 और 458/2025 में भी उनका नाम आरोपी के रूप में शामिल है.

हालांकि, विनय सिंह को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है और वह पिछले करीब पांच महीनों से जेल से बाहर हैं. अब उनकी ओर से जब्त iPhone वापस करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट 7 अगस्त को अगली सुनवाई करेगा.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के हिरणपुर में सांपों के जोड़े का दुर्लभ नज़ारा! देखने उमड़ी लोगों की भीड़