हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला मामले में आरोपी खुशबू सिंह समेत तीन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

Ark Sahuliyar

हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद आरोपी खुशबू सिंह , काजल कुमारी और धीरेन्द्र सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद आरोपी खुशबू सिंह , काजल कुमारी और धीरेन्द्र सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. CID की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. 27 जून को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.

काजल कुमारी मुख्य लेखपाल सिपाही शंभू कुमार सिंह की पत्नी है. खुशबू सिंह सिपाही रजनीश कुमार सिंह की पत्नी है. 48 घंटे की पूछताछ के बाद CID ने 6 को गिरफ्तार किया था. इन दोनों के अलावा शंभू कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह और सौरव कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 

हजारीबाग ट्रेज़री से अवैध वेतन निकासी का मामला करीब 15 करोड़ से जुड़ा है. फर्जी वेतन पर्ची तैयार कर अवैध निकासी की गई थी. अवैध निकासी की राशि कहां निवेश की है, कहा खर्च की गई है, इन सभी बिंदुओं पर की जांच जा रही है. हजारीबाग के बाद बोकारो, चाईबासा रांची और रामगढ़ ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले का उजागर हुआ है.

यह भी पढ़ें- एसिड अटैक पीड़ित राहुल कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मुआवजा राशि पांच गुना बढ़ाने का आदेश