हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, तथ्यों को देखने के बाद कोर्ट ने मामले को माना गंभीर 

Ark Sahuliyar

प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि मामले की शुरुआत में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सचिव के माध्यम से सौंपी थी.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि मामले की शुरुआत में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सचिव के माध्यम से सौंपी थी. इसके बाद अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिसमें सर्कल ऑफिसर, सीआई और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल थे. जांच में जमीन के लेन-देन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं. इस पूरे मामले में करीब आधा दर्जन एफआईआर भी दर्ज की गई है. लेकिन इन मामलों में समग्र और निष्पक्ष जांच अभी तक नहीं हो सकी है. प्रार्थी के अधिवक्ता ने कहा कि सैकड़ो एकड़ फॉरेस्ट की जमीन बिना सेल डीड के बीच दी गई. इसी मामले में दर्ज PE पर निलंबित आईएएस विनय चौबे की भी गिरफ्तारी हुई है. सभी तथ्यों को देखने के बाद हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर माना. दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश के लिए फैसला सुरक्षित रखा. याचिकाकर्ता की ओर से मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है. शिव शंकर शर्मा की ओर से याचिका दाखिल की गई है. 

यह भी पढ़ें- गुमला से लापता नाबालिग केस में हाई कोर्ट में सुनवाई, मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी हुए उपस्थित