न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में दस्तावेज का फोटो खींचने वाले कर्मचारी को आरोपी बनाने की मांग वाली याचिका पर MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सरयू राय की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया. याचिका पर अगली सुनवाई 24 जून को होगी. सीआरपीसी 319 की याचिका दाखिल कर कर्मचारी शंभू सिंह को आरोपी बनाने की कोर्ट से अनुमति मांगी गई है. अभियोजन पक्ष के 4 गवाहों ने अपने बयान में बताया है कि शंभू सिंह को गोपनीय दस्तावेज का फोटो खींचते देखा है. मामले में अभियोजन पक्ष ने अनुसंधानकर्ता समेत 12 गवाहों की गवाही कराई है.
विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने मई 2022 में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज की चोरी कर लीक करने का आरोप लगाया गया है. गोपनीय दस्तावेज के आधार पर सरयू राय ने प्रेस कान्फ्रेंस की थी. कोरोना काल में कोविड प्रोत्साहन राशि में अनियमितता और घोटाला का आरोप तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाया था. नियमों को ताक में रखकर 60 लोगों को अवैध रूप से राशि का भुगतान करने का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर दायर जनहित याचिका पर HC में सुनवाई, सरकार के पक्ष पर जताई नाराजगी