बोकारो की लापता 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के मामले में HC में सुनवाई, कोर्ट में सरकार के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी 

Ark Sahuliyar

बोकारो की लापता 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बोकारो की लापता 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई. न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने सरकार द्वारा दाखिल जवाब में खामियां पाए जाने पर सख्त टिप्पणी की. 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया कि मामले में 28 निचले स्तर के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. अदालत ने सरकार को इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है.

बता दें कि बोकारो की 18 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी जुलाई 2025 से लापता है. परिजनों का आरोप है कि थाना में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई. इसके बाद युवती की मां ने बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की, जिस पर अदालत सुनवाई कर रही है.