Jharkhand Weather: कहीं झुलसाएगी लू तो कहीं उड़ाएगी आंधी! झारखंड में मौसम की दोहरी मार, कई जिलों में अलर्ट जारी

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा हैं. कही आसमान से आग बरस रही है तो कही तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए हीटवेव और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया हैं. खासकर पलामू प्रमंडल के इलाके भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे जबकि रांची समेत दक्षिणी जिलों में बारिश लोगों को राहत दे सकती हैं.

पलामू में सबसे ज्यादा गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पलामू जिला राज्य का सबसे गर्म इलाका रह सकता हैं. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई हैं. इसके अलावा गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ सकती हैं. इन इलाकों में दोपहर के समय लू चलने की चेतावनी जारी की गई हैं.

रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
एक तरफ जहां पलामू प्रमंडल गर्मी से झुलसेगा, वहीं दूसरी तरफ रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ और बोकारो में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के सतह गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज आंधी की वजह से पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी आशंका जताई गई हैं. 

धनबाद-बोकारो में भी तूफानी मौसम का असर
धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और बोकारो जिलों में भी तेज आंधी और तूफान का असर देखने को मिल सकता हैं. वहीं राजधानी रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़ और सिमडेगा जैसे जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना हैं. यहां अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. बारिश और बादलों की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती हैं.

बीते दिन भी बदला रहा मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटों के दौरान भी झारखंड के कई जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कुछ जगहों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि पलामू में गर्मी का कहर जारी रहा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा. राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना हैं.

यह भी पढ़े: ड्रग्स तस्करी के खिलाफ गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई, 1 हजार करोड़ का कोकीन जब्त