आंधी-तूफान से खलारी में भारी नुकसान, महावीरनगर में मकान की एस्बेस्टस उड़ी, दुकान का सामान दबा

News11 Bharat

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क:
अचानक बदले मौसम के मिजाज ने आज शुक्रवार सुबह खलारी क्षेत्र में तबाही मचा दी. तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, वहीं घरों की एस्बेस्टस सीटें उड़ जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

बुकबुका पंचायत स्थित महावीरनगर में आरती देवी के मकान की एस्बेस्टस सीट तेज हवा में उड़ गई. इस घटना में मकान में संचालित श्रृंगार स्टोर भी प्रभावित हुआ. दुकान संचालक पुनम देवी, पति सोनू कुमार कसेरा ने बताया कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए तथा मकानों की छतों की एस्बेस्टस सीटें उड़ गई.

इधर, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार अम्बष्ट ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अंचल कार्यालय में फोटो सहित आवेदन जमा करें. आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आपदा क्षतिपूर्ति के तहत सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़े: गुमला: एटीएम कार्ड गायब होने के बाद खाते से 30 हजार की अवैध निकासी, थाना में शिकायत दर्ज