न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून सक्रिय है. बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. कई जगहों पर तो भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गयी है. वहीं आज शनिवार को भी सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में 76% से 100% तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में भीषण बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है. साथ ही, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भी भीषण बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में भी बिजली गिरने की संभावना है.
मौसम विभाग ने तेज बारिश और वज्रपात होने पर लोगों को किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने की सलाह दी है . वहीं किसानों से इस दौरान खेतों से दूर रहने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! करीब 60 गाय, बैल और बछड़ा जब्त