न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गयी है. कई जगहों पर मेघगर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है, इसे लेकर राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, और लातेहार में आज भारी बारिश की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आज 64.5-115.5 मिमी की बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं इन जिलों के तापमान में भी गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: केरेडारी में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल