राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, दिनभर छाए रहेंगे बादल 

News11 Bharat

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है.

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 आज झारखंड में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं कई जिलों में दिनभर बादल छाये रहेंगे साथ ही गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है.

राजधानी रांची, गुमला और बोकारो समेत 10 जिलों में आज झमाझम बारिश और तेज आंधी तूफान की आशंका है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड के जिलों में आज सबसे अधिक बारिश की संभावना जताई गयी है. इनमें रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग शामिल हैं. 

कल शनिवार को राजधानी रांची में जमकर बारिश हुई. कई इलाकों में तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई है. कुछ ही घंटों की बारिश में पूरी रांची पानी से लबालब हो गयी. राजधानी की सड़कों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

इसे भी पढ़ें: रांची: ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार