रांची-रामगढ़-हजारीबाग समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना 

News11 Bharat

मौसम विभाग ने आज राजधानी रांची समेत आसपास के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आज राजधानी रांची समेत आसपास के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गयी है. वहीं अन्य जिलों में भी रिमझिम बारिश की संभावना है. IMD ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आज रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, गिरिडीह और आसपास के जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गयी है. इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. खासकर किसानों से अपील की गयी है कि मौसम खराब होने पर खेतों से दूरी बनाकर रखें.  

राजधानी रांची में आज बारिश की प्रबल संभावना है. राजधानी का मौसम आज सुहावना बना रहेगा, यहां का अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C रहने का अनुमान है. वहीं आज आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा अन्य जिलों में उमसभरी गर्मी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें: JPSC सदस्य जमाल अहमद को पद से हटाने और ACB जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र