न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची समेत आसपास के कुछ जिलों में अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद और खूंटी में बारिश को लेकर येलो अलेर्ट जारी किया है. बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से मौसम खराब होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने की अपील के गयी है. इस दौरान किसानों को खेत से दूर रहने की सलाह दी गयी है.
इसे भी पढ़ें: रांची: स्कूल के बाहर 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी ने 20 बार बेरहमी से घोंपा चाकू और फिर किया सरेंडर