न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यभर के अधिकतर जिलों में आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. आज राजधानी रांची, देवघर और साहिबगंज समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.
इन जिलों में बारिश की संभावना
आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. इधर रांची समेत आसपास के जिलों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है.
IMD के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है .
कल दिनभर हुई बारिश
बताते चलें कल गुरुवार को झारखंड के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहा. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका और साहिबगंज सहित कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही.
इसे भी पढ़ें: JNV छात्रों को जबरन टीसी देने के मामले में हाई कोर्ट सख्त, तत्काल री-एडमिशन का निर्देश