जमशेदपुर: चाकुलिया में मुख्य सड़क पर आया हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी 

News11 Bharat

चाकुलिया में मुख्य सड़क पर अचानक हाथियों का झुंड आ गया, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
चाकुलिया-माटिहाना मुख्य मार्ग पर भूतिया पंचायत के गड़गड़िया के समीप अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया. हाथियों को देखते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झुंड में तीन वयस्क और एक शावक हाथी शामिल था. हाथियों को देखते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को सड़क से हटाकर पास के जंगल की ओर खदेड़ दिया, जिसके यातायात सामान्य हो सका. इलाके में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: 70 हजार रुपये की अवैध वसूली मामले में लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव सस्पेंड