न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जमशेदपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्या मामले और राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला SP निधि द्विवेदी का मंगलवार की रात तबादला कर दिया था. वहीं खबर निकल के सामने आ रही है कि बीते रात दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने के कारण जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां के एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया था.
वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने सीधे उच्चाधिकारियों को मोर्चे पर लगाया है. इस मोर्चे में चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को प्रभावित क्षेत्र में लगातार कैंप करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इन्हें साफ निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र की स्थिति पर पैनी नजर रखें और हर दिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाए.
यह भी पढ़ें: चियांकी में बेखौफ चोरों का तांडव: बाउंड्री वॉल कैंपस से दिन दहाड़े सबमर्सिबल ले उड़े चोर