डुमरी में दो बाइकों में भीषण टक्कर, एक की मौत तीन घायल 

Vaibhaw Vikram

डुमरी के कुलगो दो तेज रफ्तार बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर. जिसमे एक महिला की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना डुमरी थाना क्षेत्र कि है.

रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क:
डुमरी के कुलगो दो तेज रफ्तार बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर. जिसमे एक महिला की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना डुमरी थाना क्षेत्र कि है. वहीं हासदे के बाद स्थानीय लोगों ने दो घायलों को मीना जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया. 

वहीं एक घायल रेफरल अस्पताल में लाया गया. बताया जा रहा है कि मृतिका मंजू देवी जो विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फराचाच सारुकुदर से कुलगो गैस एजेंसी गैस लेने के लिए अपने देवर जितेंद्र कुमार महतो के साथ बाइक मे सवार हो कर आ रहा थी. इसी दरमियान राजधनवार से लौट रहे फैजल फिरदौस एवं एहसान अंसारी की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई तथा सभी घायल हो गए. फिलहाल तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है. एवं घटना की सूचना डुमरी पुलिस को दे दी गई.

यह भी पढ़ें: बारवाडीह के आदर्श नगर में ओवरलोड से 200 KVA ट्रांसफार्मर में लगी आग, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज