मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डेमनाटांड़ गांव में बीते दिन एक महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला था. मृतका के पति दीपक मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मृतका के परिजनों ने बेंगाबाद थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है परिजनों का आरोप है कि दीपक मरांडी ने पत्नी पर डायन-भूत का आरोप लगाकर पहले मारपीट की. इसके बाद हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे.
परिजनों की शिकायत पर बेंगाबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कांड अंकित किया गया. आरोपी पति दीपक मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह कॉलेज में संथाली में पीजी डिग्री की मांग, सैकड़ों आदिवासी छात्र छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन